सिमडेगा, अगस्त 24 -- Simdega News: जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के गांगुटोली से होकर बांसजोर तक 17 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क बनते ही उखड़ गई। जगह जगह पर गड्ढे की भरमार हो गई है। ग्रामीणों के द्वारा जंगल से पत्थर ढुंढ कर सड़क पर डाल कर मरम्मत कर रहे हैं तब वाहन गुज़र पा रही है। कोलेबीरा से गांगुटोली होकर बांसजोर तक जाने वाली मुख्य सड़क पर चलने वाले राहगीरों को काफ़ी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है राहगीरों का कहना है कि सड़क का निर्माण काफ़ी घटिया तरीक़े से किया गया है। ग्रामीणों ने जांचो परांत संवेदक पर कार्रवाई की मांग की है। इधर सड़क मरम्मत नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...