सिमडेगा, सितम्बर 26 -- Simdega News: जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के गांगुटोली खेल मैदान में पहली बार रात्रि फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह है। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के तहत 30 सितंबर को पियोसोकरा बनाम बरडेगा, बलडेगा बनाम सिमडेगा पुलिस टीम, कोलेबिरा बनाम ऐडेगा तथा जलडेगा पहनटोली बनाम भुंडूपानी के बीच मुकाबले होंगे। वहीं एक अक्टूबर को कोनमेरला बनाम जलडेगा, पतीअम्बा बनाम लैटेमदा, जलडेगा खास बनाम गिनिकेरा तथा गांगुटोली बनाम तुमडेगी के बीच मुकाबला होगा। आयोजकों के अनुसार एक अक्टूबर का मैच रात्रि में खेला जाएगा। जलडेगा में पहली बार रात्रि फुटबॉल मैच होने को लेकर खासा उत्साह है। आयोजकों ने खेलप्रेमियों से गांगुटोली मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़...