सिमडेगा, सितम्बर 11 -- Simdega News: जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के कई गांवों को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़कों की स्थिति इन दिनों बेहद खराब हो गई है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ के कारण वाहन चलना तो दूर, पैदल आवागमन भी मुश्किल हो गया है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोनमेरला पंचायत के गांगुटोली से कोनमेरला पहानटोली, लोंबोई से मामाभगीना होते हुए टीनगीना, पियोसोकरा, खरवागढ़ा, सतकोठा से भुंडुपानी, सेमरिया और टिकुरा तक की सड़कें जर्जर हैं। वहीं जलडेगा प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होते हुए पतिअम्बा तक की सड़क की हालत भी बदतर हो चुकी है। सड़कों की समस्या को लेकर सेमरिया गांव में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। ग्रामीणों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों से सड़क समेत क्षेत्र की अन्य समस्याओं का ज...