सिमडेगा, जुलाई 21 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बांस पहाड़ केरा झरिया गांव में सांप के काटने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना सोमवार के रात की है। बताया गया कि बांस पहाड़ केरा झरिया गांव निवासी पांच वर्षीय बच्ची सिमरन डुंगडुंग जमीन पर सोई हुई थी। इसी दौरान उसे एक सांप काट लिया। मंगलवार की सुबह जब घर वालों ने उसे बेहोश देखा तब उन्हें सांप काटने की बात पता चली। जिसके बाद वे लोग बच्ची को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी मौत की सूचना मिलते हीं पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर बच्ची के शव को कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महनार में सर्पदंश से नौ वर्षीय बच्ची की मौत, घर में कोहराम -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...