Simdega News: जनता दरबार में कई समस्याओं का हुआ समाधान
सिमडेगा, नवम्बर 3 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में विभिन्न समस्याओं एवं सरकारी प्रमाण पत्रों से संबंधित कुल नौ आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रखंड कार्यालय में पेंशन से संबंधित पांच आवेदन जमा किए गए। वहीं, अंचल कार्यालय में एक पारिवारिक प्रमाण पत्र तथा तीन जाति एवं स्थानीय प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनता दरबार के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान एवं आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की गई। मौके पर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के संबंधित कर्मी उपस्थित थे। - यह भी पढ़ें- Katihar News: सहयोग सह जनकल्याण शिविर में 18 आवेदनों का निष्पादन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.