Simdega News: जंगली हाथी ने घर को किया क्षतिग्रस्त
सिमडेगा, सितम्बर 2 -- Simdega News: बोलबा, प्रतिनिधि। बोलबा प्रखंड के समसेरा डीपा टोली में मंगलवार की रात जंगली हाथी ने एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया गया कि हाथी रात करीब एक बजे गांव में पहुंचा और सुमेश्वर मांझी के घर को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के दौरान घर में मौजूद परिवार के लोगों में दहशत का माहौल रहा। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही से लोगों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित परिवार को तत्काल मुआवजा देने तथा गांव में हाथियों से सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.