सिमडेगा, अक्टूबर 23 -- छात्रावासों और जिला पुस्तकालय का निरीक्षण Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि।जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीसी कंचन सिंह ने गुरुवार की देर शाम विभिन्न छात्रावासों एवं जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवासन, खानपान, स्वच्छता, सुरक्षा, खेल प्रशिक्षण और पढ़ाई की सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने हॉकी बालिका खेल छात्रावास, आदिवासी बालक छात्रावास, हॉकी बालक खेल छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। रसोईघर का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हु...