सिमडेगा, अगस्त 14 -- Simdega News: सिमडेगा। आजादी का असली मतलब सिर्फ गुलामी से मुक्ति नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने की आजादी भी है। इसी सोच को धरातल पर उतारने की पहल शांति भवन मेडिकल सेंटर बिरू ने की है। एसबीएमसी परिवार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह खोलते हुए जिले की युवतियों के लिए हेल्थ असिस्टेंट ट्रेनिंग अकादमी की शुरुआत की है। जहां युवतियों को छह माह का निशुल्क में व्यावहारिक और रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को ऐसा हुनर देना है, जिससे वे पढ़ाई के बाद रोजगार की तलाश में भटकने के बजाय स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपना करियर बना सकें। प्रशिक्षण अस्पताल के वास्तविक माहौल में कराया जाएगा। जिससे छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त हो...