सिमडेगा, नवम्बर 14 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए हिलव्यू पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए अपनी सभी गाड़ियों को निःशुल्क सेवा के लिए उपलब्ध कराया है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से 15 नवंबर की शाम और 16 नवंबर की सुबह छठ श्रद्धालुओं को सिमडेगा से शंख नदी तक पहुंचाने के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधक ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नीचे बाजार पेट्रोल पंप, अंकुर ड्रेसेस, महावीर चौक और गुलजार गली से एक-एक बस की व्यवस्था की गई है। सभी बसें 15 नवंबर को दोपहर तीन बजे तक निर्धारित स्थानों से शंख नदी के लिए रवाना होंगी। यह भी पढ़ें- Simdega News: जिले का छठ घाट तैयार, भगवान भास्कर का पहला अर्घ्य आज उन्होंने बताया कि बसों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान...