सिमडेगा, नवम्बर 14 -- Simdega News: बोलबा, प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर शंख नदी छठ घाट पर तैयारियां अंतिम चरण में है। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीओ सुधांशु पाठक के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय के समाजसेवी रोहन जायसवाल एवं विजय बड़ाइक ने पहल की है। दोनों समाजसेवियों ने अपने निजी खर्च से छठ घाट तक जाने वाली सड़क की मरम्मत और आसपास साफ-सफाई का कार्य कराया है। छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शंख नदी पहुंचकर भगवान सूर्य को अस्ताचलगामी और उदीयमान अर्घ्य अर्पित करते हैं। ऐसे में घाट तक पहुंचने वाले रास्ते में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सड़क को दुरुस्त कराया गया है। यह भी पढ़ें- Simdega News: प्रखंडों में पहला अर्घ्‍य को लेकर तैयार हुआ छठ घाट वहीं शाम और अहले सुबह अर्घ्य देने...