सिमडेगा, जुलाई 23 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के परकला में बुधवार रात घर के बाहर बांधे गाय को चोरों ने चोरी कर पिकअप गाड़ी में लादकर फरार हो गये। एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में चोरी की घटना कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बताया गया कि बुधवार की रात करीब 2:50 बजे एक पिकअप वाहन गांव में पहुंचा और वाहन से तीन व्यक्ति उतरकर पहले द्वारिका जायसवाल के मकान के पास एक गाय को पिकअप में लोड कर ले गए। इसके बाद पिकअप एक मकान के पास लगभग दो मिनट तक रुकी और फिर बैक करते हुए सुखदेव साव के मकान के पास पहुंची। आरोप है कि वहां बंधी हुई एक गाय खोलकर तीनों व्यक्ति उसे भी पिकअप में लादकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दो दिन पूर्व कदमटोली और गोहरीडाड़ में इसी तरह की गाय चोरी की घटनाएं सामने...