Simdega News: चैंपियन बेटियों का हुआ स्वागत, बैंड और डीजे की धुन पर झूमा शहर
सिमडेगा, अक्टूबर 23 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। 32वीं नेहरू बालिका हॉकी प्रतियोगिता का खिताब जीतकर लौटीं सिमडेगा की बेटियों के स्वागत में शुक्रवार को शहर का माहौल उत्सव में बदल गया। जीत का जश्न मनाने के लिए झूलन सिंह चौक पर खेलप्रेमियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मियों, कांग्रेस नेताओं, शिक्षकों और छात्राओं की भीड़ जुटी। जैसे ही सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स की चैंपियन टीम झूलन सिंह चौक पहुंची स्वागत और बधाइयों का दौर शुरु हो गया। टीम की कोच एमा बाड़ा और आरती बड़ाईक सहित सभी खिलाड़ियों को बुके भेंटकर और फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया। बैंड-बाजे की धुन के बीच विजेता टीम को पैदल ही एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम तक ले जाया गया। इस दौरान डीजे पर बज रहे गीतों की धुन पर थिरकतीं खिलाड़ी अपनी ऐतिहासिक जीत की खुशी जाहिर करती नजर आईं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.