सिमडेगा, अगस्त 4 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। तामड़ा गांव में मंगलवार को चेहल्लुम पर्व के अवसर पर श्रद्धा और अकीदत के साथ जुलूस निकाली गई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिला सचिव सफीक खान, विशिष्ट अतिथि के रूप में अंजुमन फैजुर रजा के सदर मो मोइनुद्दीन शामिल हुए। पारंपरिक तरीके से निकली इस शोभायात्रा में लोगों ने या हुसैन के नारे लगाते हुए मातम और श्रद्धांजलि अर्पित करते नजर आए। जुलूस तामड़ा के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। पूरे मार्ग में अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस मौके पर रामगढ़ से आई हुई जुबली बैंड आकर्षण का केन्द्र रहा, जो कि पूरे क्षेत्र का माहौल बदल दिया। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: भाईचारे और अकीदत के साथ निकले ताजिए मौके पर खेल, तमाशा, करतब भी दिखाया गया। चेहल्लुम के अवसर पर इमाम हुसैन और कर्बला क...