सिमडेगा, अगस्त 20 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। दर्जनों राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देने वाला ठेठईटांगर प्रखंड मुख्यालय का ऐतिहासिक मैदान आज भी उपेक्षा का शिकार है। करीब 50-60 वर्षों से खेल गतिविधियों का केंद्र रहे इस मैदान में आज भी दर्शक दीर्घा, मंच, चेंजिंग रूम, शौचालय, नाली और समतलीकरण जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यह भी पढ़ें- Simdega News: पाचवां डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट कल सेप्रमुख घटनाएं मैदान के जीर्णोद्धार को लेकर लगातार आश्वासन मिलते रहे हैं, लेकिन धरातल पर अब तक ठोस पहल नहीं हो सकी है। अविजित बिहार के समय से ही इस मैदान में 15 अगस्त पर मैदान में हॉकी, फुटबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होती रही हैं। यहां से निकले कई खिलाड़ियों ने आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई और ख...