Simdega News: चार महीने पहले लगा ट्रांसफार्मर खराब
सिमडेगा, सितम्बर 3 -- Simdega News: बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के अपर बाजार में चार महीने पहले लगाया गया ट्रांसफार्मर खराब होने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित है। इससे घरेलू कामकाज के साथ-साथ दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के कुछ ही महीनों बाद खराब हो जाना चिंता का विषय है। लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द खराब ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति सामान्य कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.