सिमडेगा, जुलाई 13 -- Simdega News: जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के पतिअंबा गांव में स्थित श्री राधा-कृष्ण,मां दुर्गा एवं श्री साईं राम मंदिर में आयोजित चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम पूर्णाहुति, महाभंडारा और भव्य कीर्तन के साथ संपन्न हो गया। समापन के अवसर पर पुरोहित पंडित जगन्नाथ पंडा, पंडित मानस पंडा, पंडित लखेश्वर पंडा,पंडित रंजीत पंडा,मोहन पंडा,नथन पंडा,सुरेन बीसी,सहित अन्य विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्णाहुति कराई। इसके साथ ही भगवान श्री राधा-कृष्ण,मां दुर्गा,नवग्रह सहित अन्य देवी-देवताओं के विग्रहों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। पूरे आयोजन के दौरान वैदिक मंत्रों, भजनों और धार्मिक अनुष्ठानों से गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम...