सिमडेगा, जुलाई 30 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। एनएच 143 के केरिया घाटी में बुधवार को एक चलती मालवाहक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते देख चालक और खलासी ने समय रहते ट्रक से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल दमकल विभाग और ठेठईटांगर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रक में लदे सीमेंट के बोरे और तिरपाल आग की चपेट में आ गए। वहीं पानी पड़ने से बड़ी मात्रा में सीमेंट भी खराब हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर सांसद प्रतिनिधि अमित डुंगडुंग और प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज घटनास्थल पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लेते हुए राहत कार्य में सहयोग किया। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष असफाक आलम सहित बड़ी संख...