सिमडेगा, सितम्बर 27 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। दूसरों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने और दिन-रात नि:स्वार्थ भाव से जनसेवा में जुटे रहने वाले युवा समाजसेवी प्रेम कुमार जब सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए, तो उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

व्यवस्था की तत्परता शनिवार को हुए इस हादसे के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार प्रेम के बेहतर इलाज को लेकर बेहद लाचार और चिंतित था। जैसे ही इस बात की सूचना जिले की डीसी कंचन सिंह को मिली, उन्होंने बिना किसी देरी के त्वरित संज्ञान लिया। एक संवेदनशील प्रशासनिक अधिकारी की मिसाल पेश करते हुए डीसी ने तत्काल शांति भवन मेडिकल सेंटर, बीरू के चिकित्सकों से संपर्क साधा और प्रेम के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली।

प्रशासन का समर्थन डीसी कंचन सिंह ने डॉक्टरों को घायल प्रेम के बेहतर इला...