Simdega News: ग्राहको को डिजिटल बैंकिंग सेवा के प्रति किया गया जागरूक
सिमडेगा, जुलाई 24 -- Simdega News: जलडेगा, प्रतिनिधि। बीओआई की जलडेगा शाखा में प्रोजेक्ट कस्टमर कनेक्ट के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राहक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक विकास कुमार ने की। बैठक में शाखा के सम्मानित ग्राहकों, व्यापारियों, किसानों एवं खाताधारकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राहकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं, निवेश विकल्पों एवं डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। बैठक के दौरान शाखा प्रबंधक ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के महत्व, इसके लाभ तथा वृद्धावस्था में नियमित पेंशन प्राप्त करने की सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा पात्र ग्राहकों को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की विशेषताओं, सुरक्षित निवेश एवं आकर्षक लाभों की भी जानकारी दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.