Simdega News: ग्रामसभा मंच की बैठक में सरकारी योजनाओं पर फोकस
सिमडेगा, अक्टूबर 16 -- Simdega News: जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड स्तरीय ग्रामसभा मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम सभा को मजबूत बनाने, सरकारी नियमों के अनुसार आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने तथा ग्रामीणों के लिए आजीविका के अवसर विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सभी ग्राम सभाओं को सरकारी नियमानुसार बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया गया। साथ ही लाह प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए प्रत्येक ग्राम सभा से 10 सदस्यों के समूह का नाम जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि प्रशिक्षण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।इसके अलावा सभी ग्राम सभाओं के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का आधार कार्ड तथा मोबाइल नंबर प्रखंड स्तरीय ग्राम सभा मंच के पास जल्द जमा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला कमिटी के अनूप लकड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.