सिमडेगा, अगस्त 21 -- Simdega News: जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के लम्बोई में ग्राम सभा अध्यक्ष जुनास तोपनो की अध्यक्षता में सीक्स लेन सम्बंधित ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार एवं थाना प्रभारी सकलदेव महतो उपस्थित थे। बैठक में ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि सड़क के लिए भूमि की सर्वे की अनुमति हेतु ग्रामीणों बी एक बैठक कर बिमर्श कर बाद में जानकारी दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि सम्बलपुर से सिठीयो रांची तक बनने वाली वहुआयामी सड़क का निर्माण होना है। सड़क निर्माण में खेती लायक़ ज़मीन बर्बाद होने के डर से ग्रामीण ज़मीन देने का बिरोध करते आ रहे हैं। बैठक में कई ग्रामीण मौजूद थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...