सिमडेगा, अक्टूबर 2 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। यह भी पढ़ें- Simdega News: गांधी-शास्त्री जयंती पर झामुमो ने किया माल्यार्पणकार्यक्रम का विवरण जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से देश को आजादी की राह दिखाई। उनका जीवन और विचार आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा हैं। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम की। उन्होंने देश को जय जवा...