सिमडेगा, अक्टूबर 1 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर सदर अस्पताल सभागार में तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के बहिष्कार को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सिलवंत एक्का की अगुवाई में दर्जनों एएनएम, स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य लोगों ने तंबाकू से दूर रहने तथा समाज को इसके दुष्प्रभावों से बचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों को तंबाकू के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान की जानकारी दी गई। डॉ. सिलवंत एक्का ने कहा कि तंबाकू का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने लोगों से तंबाकू और इससे जुड़े सभी उत्पादों का सेवन छोड़ने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। यह भी पढ़ें- ...