सिमडेगा, जुलाई 20 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के सिम्हातु पंचायत के गटिबांदू पाहनटोली में विधायक सुदीप गुड़िया की पहल पर 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। जिसका उद्घाटन सिम्हातु पंचायत के मुखिया लोरेंस बागे, उप मुखिया हेरमन सुरिन, झामुमो सोय पंचायत अध्यक्ष संदीप समद एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया। बताया गया कि गांव का ट्रांसफार्मर पिछले लगभग एक महीने से खराब पड़ा था। जिसके कारण ग्रामीणों को बिजली की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद ग्रामीणों ने विधायक प्रतिनिधि तनवीर हुसैन को आवेदन सौंपकर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की थी। विधायक सुदीप गुड़िया के निर्देश पर तनवीर हुसैन ने विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर शीघ्र नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। जिससे गांव में पुनः बिजली आ...