सिमडेगा, नवम्बर 20 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खालीजोर के समीप हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल खालीजोर हाता निवासी राजू किड़ो की ईलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरूवार शाम में खालीजोर के समीप ऑटो पलटने से राजू किड़ो गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन सीएचसी में भर्ती कराए थे। जहा प्राथमिक प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां शुक्रवार को इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...