सिमडेगा, सितम्बर 2 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड मैदान में बुधवार को बीआरसी के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, विधायक प्रतिनिधि मो. कारू एवं बीपीओ प्रमिला बड़ाईक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रतियोगिता में भागीदारी प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग के फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो एवं एथलेटिक्स स्पर्धाओं में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। हॉकी बालक वर्ग में रेंगारी हाई स्कूल प्रथम रहा। फुटबॉल बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ने पलातपुर हाई स्कूल कोरोन्जो को 1-0 से हराया। कबड्डी बालिका वर्ग में एसएस प्लस टू हाई स्कूल जोराम ने पलातपुर हाई स्कूल कोरोन्जो को 20-11 से पराजित किया। खो-ख...