सिमडेगा, अगस्त 4 -- Simdega News: जलडेगा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खरवागढ़ा गांव निवासी 47 वर्षीय जोन लूगून की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। जोन मंगलवार की शाम वह खेत में काम के सिलसिले में गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुई। जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...