Simdega News: खेतों में शुरू हुई धनकटनी, फसल समेटने में जुटे किसान
सिमडेगा, अक्टूबर 23 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में इन दिनों धनकटनी का दौर शुरू हो गया है। धान की फसल पककर तैयार होने के बाद किसान सुबह से लेकर शाम तक खेतों में जुटे हुए हैं। किसान मौसम का रुख देखते हुए समय पर फसल काटकर सुरक्षित घर तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। धान की कटाई के साथ किसान फसल को समेटने, धान के बोझे बांधने और खलिहान तक पहुंचाने में व्यस्त हैं। परिवार के सदस्य भी इस काम में हाथ बंटा रहे हैं। कई गांवों में खेतों में एक साथ कई किसान कटाई करते नजर आ रहे हैं। किसानों के लिए यह समय साल भर की मेहनत का फल प्राप्त करने का है। किसानों का कहना है कि धान की फसल तैयार होने के बाद उसे समय पर काटना जरूरी है। ताकि मौसम में बदलाव के कारण फसल को नुकसान न हो। धनकटनी के बाद किसान धान की मड़ाई और भंडारण की तैयारी में भी जुटेंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.