सिमडेगा, जुलाई 30 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीएवी के खिलाड़ियों ने क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता में परचम लहराया है।टाटा डीएवी घाटोटांड़ तथा डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमला में आयोजित क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, ताइक्वांडो,ऊसू, बैडमिंटन एवं फुटबॉल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 57 पदक अपने नाम किए। विद्यालय के खिलाड़ियों ने 28 स्वर्ण पदक, 18 रजत पदक एवं 11 कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा और मेहनत का उत्कृष्ट परिचय दिया। खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय के प्राचार्य सुजय कुमार मिश्रा ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों तथा अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के अनुशासन, कठिन परिश्रम और खेल भावना ...