Simdega News: खाद्य सुरक्षा विभाग एवं तंबाकू निषेध टीम द्वारा चला छापेमारी
सिमडेगा, जुलाई 10 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग एवं तंबाकू निषेध टीम द्वारा विशेष संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, डॉ अनिकेत द्विवेदी, विकास कुमार, प्रकाश चन्द्र गुग्गी एवं तंबाकू निषेध पदाधिकारी श्री राहुल कुमार ने किया। अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों यथा किराना दुकानों, थोक एवं खुदरा विक्रेताओं, ठेला खोमचा की सघन जांच की गई।
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता निरीक्षण के क्रम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षित भंडारण, खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण, उत्पादों की एक्सपायरी तिथि तथा लेबलिंग संबंधी प्रावधानों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.