सिमडेगा, जुलाई 20 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय आंचल कुमारी के लापता होने का मामला सामने आया है। आंचल की मां मालती देवी ने प्रशासन से अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

लापता होने की तारीख परिजनों के अनुसार आंचल 22 जनवरी 2026 की सुबह करीब 7:45 बजे घर से शहर में स्थित कंप्युटर संस्थान में क्लास के लिए निकली थी। जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने आंचल की अपने स्तर से काफी खोजबीन की। रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया गया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। उसका मोबाइल फोन भी बंद बताया जा रहा है।

परिवार की चिंता बेटी का पता नहीं चलने से पूरा परिवार परेशान है और किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित है। आंचल की मां ने मामले को लेकर टाउन थाना में 24 जनवरी को ही शिकायत भी की है।...