सिमडेगा, अक्टूबर 17 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के लचरागढ़ स्थित इंद टांड़ मैदान में आयोजित छह दिवसीय प्रथम टी-30 चैलेंज लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मेजबान लचरागढ़ क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्क्वाड क्रिकेट अकादमी को 23 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लचरागढ़ क्रिकेट क्लब की टीम 145 रनों पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्क्वाड क्रिकेट अकादमी की टीम लचरागढ़ के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 122 रनों पर सिमट गई। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...