सिमडेगा, जुलाई 2 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के जमताई पंचायत के कोहिपाट बंधडीपा निवासी बेसराम नाग की गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे वज्रपात की चपेट में आने के कारण मौत हो गई। बेसराम नाग अपने खेत में सब्जी लगाने गये थे, इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गयी। बारिश से बचने के लिए वे खेत के किनारे स्थित एक बरगद के पेड़ के पास खड़े हो गये, तभी अचानक वज्रपात की चपेट में आने के कारण उनकी मौत हो गई। सूचना के आलोक में पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...