सिमडेगा, जुलाई 16 -- Simdega News: ठेठईटांगर] प्रतिनिधि। प्रखंड के कोरोमिया पंचायत सहित सलगापोंस, कोरोंजो एवं आसपास के कई गांवों में पिछले 48 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है। लगातार बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती के कारण पेयजल, मोबाइल चार्जिंग, घरेलू कार्यों और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इन दिनों जहरीले सांपों का प्रकोप भी बढ़ गया है। रात के समय अंधेरा रहने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग को सूचना देने के बावजूद अब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से अविलंब खराबी दूर कर विद्युत आपूर्ति बहा...