Simdega News: कोचेडेगा में लगा लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन
सिमडेगा, जुलाई 22 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह एवं परिवहन के निर्देशानुसार परिवहन विभाग के द्वारा बुधवार को कोचेडेगा में लर्निंग लाइसेंस शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में कुल 35 अभ्यर्थियों ने लर्निंग लाइसेंस हेतु आवेदन किया। आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में 32 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए। जिन्हें मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस निर्गत किया गया। शिविर के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा अभ्यर्थियों एवं स्थानीय नागरिकों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्हें दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की अवस्था में वाहन नहीं चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा वाहन के सभी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.