Simdega News: कैदियों के रहने की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली
सिमडेगा, अगस्त 6 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। डालसा की सचिव मरियम हेमरोम ने गुरुवार को मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारा परिसर की व्यवस्थाओं का व्यापक आकलन करते हुए बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जेल प्रशासन को मूलभूत सुविधाओं की गुणवत्ता बनाए रखने तथा बंदियों के अधिकारों के संरक्षण को लेकर कई आवश्यक निर्देश भी दिए।
निरीक्षण की प्रक्रिया सचिव ने खाद्यान्न के भंडारण,रसोई की साफ-सफाई और भोजन बनाने की प्रक्रिया की जांच की। भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उन्होंने स्वयं भोजन का स्वाद लेकर उसकी गुणवत्ता परखी और निर्देश दिया कि बंदियों को समय पर स्वच्छ, पौष्टिक एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद उन्होंने विभिन्न ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.