सिमडेगा, अगस्त 13 -- Simdega News: केरसई, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में आमजन की सुविधा हेतू लर्नर लाइसेंस के लिए विशेष शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को प्रखण्ड कार्यालय परिसर में परिवहन विभाग सिमडेगा द्वारा लर्नर लाइसेंस हेतू विशेष शिविर आयोजित की गई। शिविर में कुल 85 आवेदन प्राप्त किए गये। जिसमें 75 पुरुष एवं 10 महिलाएं शामिल थीं। ऑनलाईन परीक्षा में 65 अभ्यर्थी सफल एवं 20 अभ्यर्थी असफल रहे। सभी सफल अभ्यर्थियों के आवश्यक दस्तावेजों के जाँच के बाद मौके पर ही लर्नर लाइसेंस प्रदान किए गये। इस दौरान अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित बातों को विस्तार पूर्वक बताया। शिविर में वरिय सहायक सोनू कुमार, सड़क सुरक्षा से कार्तिक राम संयासी, कम्प्यूटर ऑपरेटर...