Simdega News: केरसई प्रखंड एवं नगर समिति के पुनर्गठन को लेकर बैठक
सिमडेगा, नवम्बर 19 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झामुमो जिला समिति के बैनर तले गुरुवार को परिसदन में केरसई प्रखंड एवं नगर समिति के पुनर्गठन को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने की। बैठक में केरसई प्रखंड एवं नगर समिति के पुनर्गठन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से एक संयोजक मंडली का गठन किया गया। संयोजक मंडली को 15 दिनों के अंदर केरसई प्रखंड की सभी 7 पंचायतों एवं नगर क्षेत्र के सभी 20 वार्डों में संगठनात्मक समितियों का गठन कर इसकी रिपोर्ट जिला समिति को सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है।निर्धारित समय-सीमा में पंचायत एवं वार्ड समितिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.