सिमडेगा, अगस्त 28 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के केतुंगाधाम में शुक्रवार को सावन मास का अंतिम दिन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। रक्षाबंधन के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। भक्तों ने शिवलिंग पर जल अर्पित कर जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सावन पूर्णिमा पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़श्रावणी मेला सावन के समापन के साथ ही केतुंगाधाम में लगा श्रावणी मेला भी संपन्न हो गया। मेले में राखी, रक्षा सूत्र, फूल-माला, नारियल और पूजा सामग्री की दुकानों के अलावा खानपान तथा बच्चों के खिलौनों की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने दुकानों से जरूरत के सामान की खरीदारी की। बच्...