सिमडेगा, सितम्बर 8 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले के किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य सरकार की पहल के तहत संचालित कृषक पाठशाला अब किसानों के साथ-साथ कृषि शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी व्यावहारिक ज्ञान का केंद्र बन रही है। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित एडमास यूनिवर्सिटी के दो दर्जन से अधिक छात्र सिमडेगा पहुंचे हैं। ये छात्र दो महीने तक कृषक पाठशाला में रहकर खेती की आधुनिक तकनीकों का व्यवहारिक अध्ययन करेंगे। यह भी पढ़ें- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मृदा स्वास्थ्य स्कूल प्रशिक्षण कार्यक्रमकृषक पाठशाला का महत्व कृषक पाठशाला में छात्रों को खेत में प्रत्यक्ष रूप से खेती की विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी। इसमें मिट्टी की जांच, उन्नत बीजों का चयन एवं उपयोग...