सिमडेगा, सितम्बर 14 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कस्तुरबा विद्यालय के समीप हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। बताया गया कि 25 वर्षीय नीरास एक्का और 70 वर्षीय फुलेकर एक्का और 13 वर्षीय आयुष एक्का केरसई निवासी एक बाइक पर सवार होकर मेहमानी कर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम मे कस्तुरबा विद्यालय के समीप बाइक पर से चालक का नियंत्रण हट गया। जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वृद्ध को सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सक की निगरानी में पीड़ित का इलाज चल रहा है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...