सिमडेगा, अक्टूबर 4 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खालीजोर बाजारडांड़ के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान ओमारू साय के रूप में की गई। बताया गया कि ओमारु साय रविवार को खालीजोर से घर बड़कीबिउरा जा रहे थे। इसी क्रम में विपरित दिशा से आ रही बघैमा के समीप एक अन्य बाइक से सीधी टक्कर हो गई। घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में ओमारु साय की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल जॉन खेस को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायल का इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...