Simdega News: कुरडेग में कुएं में डूबे दो सगे भाई, मौत
सिमडेगा, सितम्बर 18 -- Simdega News: सिमडेगा (कुरडेग), प्रतिनिधि। कुरडेग थाना क्षेत्र के कसडेगा खास बस्ती में कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रविशंकर कौंध के पुत्र विष्णु कौंध (8) और तुलसी कौंध (10) के रूप में हुई है। दोनों भाई गांव के स्कूल में क्रमश: दूसरी और चौथी कक्षा में पढ़ते थे। जानकारी के अनुसार गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा के मौके पर दोनों बच्चे अपने पिता के साथ बाइक की पूजा में शामिल हुए थे। इसके बाद दोनों भाई खेलने के लिए चले गए। बच्चे अक्सर बगल की बस्ती में स्थित अपने मामा के घर भी जाते थे। शाम तक दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान घर के पीछे खेत में बने कुएं के पास एक बच्चे की चप्पल दिखाई दी। इससे परिजनों और ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीण कुएं में उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.