सिमडेगा, अक्टूबर 16 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कदमटोली में गुरुवार की देर शाम कुएँ में डूबने से 15 वर्षीय बच्ची अंशु कुमारी की मौत हो गई। मृतका पहचान उपेंद्र साव की पुत्री है। इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल है। बताया गया कि अंशु कुमारी के माता-पिता दिल्ली में रहकर काम करते हैं। घटना के समय बच्ची अपनी दादी के साथ घर पर थी। बताया जाता है कि गुरुवार शाम करीब सात बजे वह वाशरूम के लिए पानी लेने कुएँ पर गई थी। रस्सी के सहारे पानी खींचने के दौरान वह अचानक कुएँ में गिर गई। बच्ची के कुएँ में गिरने की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से उसे कुएँ से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रव...