सिमडेगा, अगस्त 11 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सेवई डुमरमुंडा गांव में बिजली करंट लगने से एलेक्सिया कुजूर नामक किशोरी की मौत हो गई। घटना मंगलवार के सुबह की है। बताया गया कि वह मोबाइल चार्ज करने के लिए बिजली बोर्ड में चार्जर लगा रही थी। इसी दौरान करंट लगने से वह बेहोश होकर गिर गई। परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। - यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पंखा चालू करने में किशोरी को लगा करंट, रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...