सिमडेगा, अगस्त 13 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फुटबॉल खेल समिति कनारोवां के तत्वावधान में तीन दिवसीय बालक एवं बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 13 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे होगा। उद्घाटन समारोह में ग्राम प्रधान शनिचर समद, कनारोवां पंचायत की मुखिया मिंसी लीना तिर्की, उच्च विद्यालय कनारोवां के पूर्व प्रधानाध्यापक विपीन समद तथा युवा लोक गायक रूपेश बड़ाइक सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। बालक वर्ग में विजेता टीम को 11 हजार रुपये एवं विनर कप तथा उपविजेता को 6 हजार रुपये एवं रनर कप दिया जाएगा। वहीं बालिका वर्ग में विजेता को 3100 रुपये व विनर कप और उपविजेता को 2100 रुपये व रनर कप मिलेगा। यह भी पढ़ें- Ghumla News: कोटेंगसेरा में फुटबॉल ...