Simdega News: ऑपरेशन विश्वास के तहत 63 चोरी व गुम मोबाइल बरामद
सिमडेगा, सितम्बर 25 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत 63 चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने मोबाइल फोन को उनके स्वामियों को सौंपा। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के तहत झारखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और ओडिशा समेत विभिन्न राज्यों से मोबाइल बरामद किए गए हैं। इनमें आठ मोबाइल सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर बरामद हुए। जबकि 55 मोबाइल अन्य तकनीकी माध्यमों और पुलिसिया प्रयास से मिले। एसपी ने बताया कि जनवरी 2026 से अब तक जिले में कुल 636 चोरी और गुम मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे जा चुके हैं। यह भी पढ़ें- 1114 मोबाइल वास्तविक धारकों को कराए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.