सिमडेगा, सितम्बर 30 -- Simdega News: सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। जिले में ऑनलाइन जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला सांख्यिकी कार्यालय और नगर परिषद की लचर कार्यशैली के कारण प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया पूरी तरह चरमरा गई है। कार्यालय में आवेदनों के लंबे समय से लंबित रहने के कारण स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पनप रहा है। वर्तमान में स्कूलों में नए सत्र के दाखिले और अन्य जरूरी दस्तावेजों के लिए बच्चों का ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में बड़ी संख्या में अभिभावक प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं। बताया गया कि सांख्यिकी कार्यालय में संबंधित अधिकारी की नियमित मौजूदगी नहीं होने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। स्थानी...