सिमडेगा, सितम्बर 26 -- Simdega News: जलडेगा, प्रतिनिधि। जलडेगा-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर बड़ीबरिंगा गांव के समीप ऑटो और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों में सावनजारा आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका ग्लोरिया लुगुन, उनके पति उम्मीद कंडुलना, पुत्र साहिल कंडुलना और पुत्री सम्पन कंडुलना शामिल हैं। बताया गया कि ग्लोरिया लुगुन जलडेगा पहानटोली में आयोजित पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पति और बच्चों के साथ स्कूटी से सावनजारा पहानटोली स्थित घर लौट रही थीं। इसी दौरान बड़ीबरिंगा के समीप सामने से आ रहे ऑटो से स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे की सूचना पर जलडेगा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से चारों घायलों को सीएचसी जलडेगा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस...