सिमडेगा, जुलाई 13 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। एसआईआर अभियान के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसी गिरिजा शंकर महतो ने प्रखंड के 40 प्रतिशत से कम डिजिटाइजेशन वाले मतदान केंद्रों का क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्र संख्या 51, 52, 53 एवं 56 का दौरा किया तथा बीएलओ के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जांच की। समीक्षा के क्रम में डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति का आकलन किया गया और कार्य में अपेक्षित तेजी लाने का निर्देश दिया गया। ईआरओ ने बीएलओ को एएसडीडी मार्क से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर बल दिया। यह भी पढ़ें- Simdega News: बीडीओ ने की विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रगति की समीक्षा उन्होंने...